Breaking News

ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |   कर्नाटक बीजेपी का 9 मई को चित्रदुर्ग में रैली का ऐलान     |   लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई     |   पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि     |   देवघर कोषागार घोटाला: लालू की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा SC     |  

IPL 2026: आईपीएल से बाहर हुए टॉम बैंटन, GT ने कोनोर एस्टरहुइजन से किया करार

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने इंग्लैंड के चोटिल खिलाड़ी टॉम बैंटन की जगह टीम में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजन को शामिल किया। बैंटन उंगली में चोट लगने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गए हैं। 24 साल के कोनोर ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

कोनोर का पदार्पण शानदार रहा जिसमें उन्हें दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया। उन्होंने अपनी टीम को 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए श्रृंखला 3-2 से जीतने में मदद की। ये कोनोर का आईपीएल में पहला सत्र होगा। वे 75 लाख रुपये के ‘बेस प्राइस’ पर गुजरात टाइटंस से जुड़े हैं और जोस बटलर के लिए ‘बैकअप’ विकेटकीपर के तौर पर टीम में रहेंगे।