Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

Uttarakhand: मंत्रोच्चार के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना

Uttarakhand: 'हर हर महादेव' के जयकारों के बीच, बुधवार सुबह आठ बजे केदारनाथ मंदिर के पवित्र कपाट खुल गए। इस समारोह को देखने के लिए हिमालय स्थित इस तीर्थस्थल पर हजारों श्रद्धालु जमा हुए। केदारनाथ मंदिर कोे 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

हज़ारों श्रद्धालु, सुबह तड़के से ही मंदिर के कपाट खुलने का इंतजार कर रहे थे। कड़ाके की ठंड का सामना करते हुए वे डटे रहे। इनमें से कई तो छह महीने के अंतराल के बाद मंदिर के फिर से खुलने पर सबसे पहले पूजा-अर्चना करने के लिए एक दिन पहले ही पहुंच गए थे।

जब केदारनाथ धाम के पाट खुले तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाबा केदार की भक्ति में लीन दिखे। इस मौके पर हुए समारोह में शामिल हुए सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार और मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों के सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट चार धाम यात्रा की शुरुआत के बाद खुले हैं। इस यात्रा की शुरुआत रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ हुई थी। बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को खुलने निर्धारित हैं। इसके साथ ही इस साल चार धाम यात्रा के सभी मंदिरों के कपाट खुलने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।