Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |   फोन टैपिंग केस: SIT ने BRS नेता रामा राव को 23 JAN को पेश होने के लिए नोटिस भेजा     |   भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा, अखिलेश यादव का X पोस्ट     |  

वर्ल्ड कप में आज दूसरा मैच बांग्लादेश-नीदरलैंड के बीच, जानिए रिकार्ड और पिच रिपोर्ट

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी शनिवार 28 अक्टूबर को दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होगा।

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में छठा मैच रहेगा। ऑस्ट्रेलिया को 5 में से तीन में जीत और दो में हार मिली है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को पांच में से चार में जीत और केवल एक मैच में हार मिली है।

ईडन गार्डन की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। इस मैदान पर अब तक 31 वनडे खेले गए हैं। पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 18 और चेज करने वाली टीम ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच नो रिजल्ट रहा। कोलकाता का शनिवार को मौसम साफ रहेगा। आज यहां का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। बारिश की 1% आशंका है। तापमान 33 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।