Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

T20 World Cup पर आतंकी हमले का खतरा, पाक से मिली धमकी!

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जल्द ही शुरु होने वाली है। लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि इस मेगा इवेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज करेंगे।

तो वहीं  वेस्टइंडीज को विश्व कप से पहले आतंकवादी हमले की धमकी मिली है। विश्व कप से पहले बेशक इस खबर ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को हैरानी में डाल दिया है। हालांकि, क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ ने कहा है कि हम इसकी लगातार निगरानी करेंगे। 

क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ जॉनी ग्रेव्स ने क्रिकबजॉन संडे को बताया, “हम मेजबान देशों और शहरों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और हमारे आयोजन के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए हम लगातार निगरानी और मूल्यांकन करेंगे।”