Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

308 की स्ट्राइक रेट से रन ठोकने वाले खिलाड़ी ने युवराज सिंह को दिया धन्यवाद

आईपीएल 2024 के 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच खेला गयी, जिसमें  हैदराबाद ने शानदार जीत दर्ज की, तो वहीं टीम की ओर से अभिषेक शर्मा के बल्ले से तेजी से रन निकले और चर्चा का विषय बन गए, इतना ही नहीं  इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

 मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा कि, "गेंदबाजी करते समय हमें लगा कि ये स्लो विकेट है। हमें पता था कि हम अगर पावरप्ले में रन बनाए तो हम स्कोर को काफी आगे ले जा सकते हैं। इस आईपीएल से पहले हमारे पास मौका था खुद को तैयार करने का। बड़े स्कोर मैटर करते हैं। मैंने उसी लय में आज बल्लेबाजी की। इसके लिए युवी पाजी (युवराज सिंह), ब्रायन लारा और मेरे पिता को बहुत धन्यवाद।”