Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

टीम इंडिया ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराया तिरंगा

भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच श्रीलंका के दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम ने भी इस खास दिन को यादगार अंदाज में मनाया। गॉल में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले की शुरुआत से पहले भारतीय टीम एकजुट हुई और तिरंगा फहराया। विदेशी धरती पर भारतीय खिलाड़ियों का यह अंदाज देश के प्रति उनके सम्मान और जुड़ाव को दिखाता है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में भारतीय खिलाड़ी और टीम के सदस्य तिरंगे के सामने नजर आते हैं। टीम के खिलाड़ियों ने इस मौके पर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया और स्वतंत्रता दिवस के जश्न में हिस्सा लिया। साथ ही खिलाड़ियों ने राष्ट्रगान भी गाया। यह पल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन टीम अपने ऐतिहासिक 600वें टेस्ट मैच में उतरी है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला जा रहा यह मुकाबला भारत के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा पड़ाव है।

स्वतंत्रता दिवस के दिन गॉल में तिरंगा फहराने के बाद अब भारतीय खिलाड़ियों की नजर मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने पर हैं। देश से हजारों किलोमीटर दूर भारतीय टीम के लिए यह मौका सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि देश के गौरव से जुड़ा भावनात्मक अवसर भी है।