Breaking News

विशाखापत्तनम फेक करेंसी केस: NIA कोर्ट ने 3 को कठोर कारावास की सजा सुनाई     |   विधायकों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: दिल्ली सरकार     |   UP: 15 साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में सपा विधायक अभय सिंह समेत सभी 7 आरोपी बरी     |   बिहार विधानसभा की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित     |   पंजाब सरकार की मीटिंग का बहिष्कार करेगा संयुक्त किसान मोर्चा     |  

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सूर्या की वापसी, क्या मुंबई इंडियंस करेगी वापसी?

IPL2024: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नमन धीर ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भी खेलेंगे, इस बात की पुष्टि की।

जाहिर तौर पर ये खबर मुंबई इंडियंस के लिए बहुत मनोबल बढ़ाने वाली है क्योंकि मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में अपने आपको साबित करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है फिलहाल एमआई अभी लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे है।

सूर्यकुमार यादव अपनी चोट से उबर चुके हैं, उनके लौटने से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यादव की फॉर्म और फिटनेस न केवल उनकी फ्रेंचाइजी के लिए बल्कि आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी जरूरी है, जहां उनके भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की संभावना है।

मुंबई इंडियंस के साथ अपनी यात्रा के बारे में आगे बताते हुए नमन धीर ने कहा, "हर किसी का सपना आईपीएल खेलना है और मुंबई इंडियंस एक बहुत ही सफल फ्रेंचाइजी है इसलिए मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे चुना, मुझे मौका दिया।"