Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

साउथ अफ्रीका ने खड़ा किया वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 428 रन लगाए हैं। यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है।

साउथ अफ्रीका की ओर से एडम मार्करम ने महज 49 गेंदों पर शतक जड़ा। मार्करम ने 54 गेंदों में 106 रन की तूफानी पारी खेली वहीं, क्विंटन डिकॉक और रेसी वेन डर डुसेन ने भी शतकीय पारी खेली। डेविड मिलर 21 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे।