Breaking News

वायनाड में PFI की मदद ले रही कांग्रेस- पीएम मोदी     |   महादेव बेटिंग ऐप केस: मेडिकल के बाद मुंबई के कोर्ट में पेश किए जाएंगे एक्टर साहिल खान     |   लखनऊ: गोमतीनगर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार     |   कोलकाता में महिला BJP नेता पर हमला, अस्पताल में भर्ती, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप     |   उत्तराखंड: भीमताल, रानीबाग, ज्योलीकोट सहित कई इलाकों के जंगलों में अभी भी जल रही आग     |  

साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 383 का टारगेट दिया, डी कॉक ने खेली 174 रन की पारी

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 383 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 382 रन बनाए। मुंबई के वानखेड़े मैदान मंगलवार को साउथ अफ्रीका के ओपर क्विंटन डी कॉक ने 174, कप्तान ऐडन मार्करम ने 60 और हेनरिक क्लासन ने 90 रन की पारी खेली।

हसन महमूद को दो और मेहदी हसन मिराज, शोरिफुल इस्लाम, शाकिब अल हसन को एक-एक विकेट मिले।

साउथ अफ्रीका ने 42 ओवर में 3 विकेट पर 261 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक और हेनरिक क्लासन क्रीज पर हैं। डी कॉक 20वां शतक पूरा कर चुके हैं। क्लासन छठी फिफ्टी के करीब हैं। कप्तान ऐडन मार्करम 60 रन बनाकर आउट हु़ए। उन्हें कप्तान शाकिब अल हसन ने लिट्‌टन दास के हाथों कैच कराया। मार्करम ने 9वां अर्धशतक बनाया। उन्होंने डी कॉक के साथ 131 रन की शतकीय साझेदारी की।

टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। क्विंटन डी कॉक और कप्तान ऐडन मार्करम क्रीज पर हैं। वान-डर-डसन एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने LBW कर दिया। रीजा हेंड्रिक्स 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोरिफुल इस्लाम ने बोल्ड कर दिया।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी सोमवार 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।