Breaking News

NEET पेपर लीक: CBI को मिली मनीषा की 14 दिनों की हिरासत     |   वीडी सतीशन कल केरल के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ     |   आसनसोल के जहांगीर मोहल्ला पुलिस चौकी पर हमले के सिलसिले में 21 आरोपी गिरफ्तार     |   अबू धाबी से बड़ी खबर: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन से हुआ हमला     |   योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, हो सकते हैं कई बड़े फैसले     |  

रोहित शर्मा ने फेक न्यूज के प्रति लोगों को किया आगाह, किया ये पोस्ट

Rohit Sharma: भारतीय टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सभी को फेक न्यूज के प्रति आगाह किया है, साथ ही भारत की सेनाओं के शौर्य की तारीफ की। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। जिसके चलता पाकिस्तान बौखलाया और उसने भारत के कई शहरों में हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उसके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। 

रोहित ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान एक्स पर पोस्ट किआ और  भारतीय सेना पर गर्व जताया, उन्होंने इसके साथ ही फर्जी खबरों को आगे न बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने हर भारतीय को जिम्मेदार होने की सलाह दी है। 

रोहित शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "हर गुज़रते पल के साथ, लिए गए हर फ़ैसले के साथ मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है। हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए खड़े हैं। हर भारतीय के लिए ज़िम्मेदार होना और किसी भी फ़र्जी ख़बर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना ज़रूरी है। सभी सुरक्षित रहें!"