Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच देखने देर रात मुंबई पहुंचे रजनीकांत

भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों के  के लिए आज यानी 15 नवंबर बेहद खास दिन है।  आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल आज में भारत और न्यूजीलैंड  के बीच होने जा रहा है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज दोपहर 2 बजे शुरू होने जा रहा है।

ऐसे में हर कोई अपनी सांसें थाम कर बैठा हुआ है। हर क्रिकेट लवर इस मैच को देखने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंच रहा है। न सिर्फ आम जनता बल्कि बड़े-बड़े फिल्मी सितारे मुंबई पहुंच चुके हैं। सुपरस्टार रजनीकांत देर रात चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए जो मुंबई के लिए उड़ान भर रहे थे। वह मुंबई में आज मैच देखने वाले हैं।

साउथ और हॉलीवुड स्टार के अलावा बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान और आमिर खान के भी वानखेड़े स्टेडियम में जाने की खबर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी शामिल होंगे।