Breaking News

PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |   फोन टैपिंग केस: SIT ने BRS नेता रामा राव को 23 JAN को पेश होने के लिए नोटिस भेजा     |   भाजपाइयों का ‘सनातन के समापन’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा, अखिलेश यादव का X पोस्ट     |  

शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे क्विंटन डिकॉक, साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों की निगाहें टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी।

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में दो विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। रासी वान डर डसन और ऐडन मार्करम क्रीज पर हैं। डसन भी 13वीं फिफ्टी पूरी कर चुके हैं और 5वीं सेंचुरी के करीब हैं। क्विंटन डी कॉक 100 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मथीश पथिराना ने धनंजया डी सिल्वा के हाथों कैच कराया। ​