Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

IPL 2026: प्राथमिकता जीत नहीं बल्कि प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहना था, SRH से हार के बाद बोले रजत पाटीदार

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप दो टीमों का फैसला हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने शुक्रवार को 55 रन की हार के बावजूद प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया।

आरसीबी ने 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनको हर हाल में हार के अंतर को 80 रन से कम रखना था। कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद बताया कि उनका फोकस मैच जीतने से ज्यादा प्लेऑफ की टॉप टीमों में जगह बनाने पर था।

मैच के बाद पाटीदार ने कहा, “साफ तौर से उनके टॉप पांच बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा खेला और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। स्लोअर गेंद थोड़ी पकड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी तरह से गेंदबाजी की। हैदराबाद की पिच अच्छी है, लेकिन जब आप स्लोअर गेंद डालते हैं तो बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जाता है। उन्होंने स्लोअर बाउंसर और यॉर्कर बहुत अच्छे से फेंके।”

उन्होंने मैच हारने की बात को ज्यादा तवज्जो ना देते हुए कहा कि टीम का टॉप पर बने रहना ज्यादा जरूरी थी। पाटीदार ने कहा, “हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता शीर्ष पर रहना थी।”