Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित     |   महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार कल दिल्ली में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से करेंगी मुलाकात     |   बंगाल SIR फाइनल ड्राफ्ट रोल 28 फरवरी को जारी किया जाएगा     |   एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मसेज, वाइस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपये     |   चेन्नई पोर्ट के पास डीएमके कार्यकर्ताओं ने टीवीके कार्यकर्ताओं पर हमला किया     |  

T20 World Cup: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हो सकता है भारी वित्तीय नुकसान, जानें कैसे

T20 World Cup: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) संचालन बोर्ड अगर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को दंडित करने का फैसला करता है तो उसे भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार आईसीसी के वित्तीय चक्र 2024-27 में पाकिस्तान का हिस्सा लगभग 144 मिलियन डॉलर (14.4 करोड़ डॉलर) है जिसमें पीसीबी को सालाना 38 मिलियन डॉलर (3.8 करोड़ डॉलर) की उच्चतम भुगतान दर वितरित की जाती है।

एक अंदरूनी सूत्र ने कहा, ‘‘असल में अगर आईसीसी भारत के साथ मैच नहीं खेलने के लिए पाकिस्तान को दंडित करने का फैसला करता है तो पीसीबी को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि मौजूदा वित्तीय चक्र में आईसीसी का हिस्सा लगभग 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपया है।’’ सूत्र ने कहा कि इन 40 बिलियन पाकिस्तानी रुपये की वजह से पीसीबी आर्थिक रूप से मजबूत बना हुआ है लेकिन अगर उसे झटका लगता है तो इसका मतलब पाकिस्तान क्रिकेट के लिए वित्तीय चुनौतियां होंगी।

उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान को 2024 टी20 विश्व कप और पिछले साल की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी से पहले ही काफी हिस्सा मिल चुका है जिसकी मेजबानी भी उसने की थी और टूर्नामेंट के लिए कुल 70 मिलियन डॉलर के बजट में से अतिरिक्त छह मिलियन डॉलर मिले थे। सूत्र ने कहा, ‘‘पीसीबी को इस साल के टी20 विश्व कप और अगले साल के 50 ओवर के विश्व कप से अभी हिस्सा मिलना बाकी है और यहीं पर आईसीसी वित्तीय दंड लगा सकता है।’’