Breaking News

PM मोदी ने ओमान के सुल्तान और कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात की     |   अरविंद केजरीवाल कल मनीष सिसोदिया के घर पर होली मनाएंगे     |   कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल ईरानी जेट विमानों को मार गिराने से पहले चेतावनी दी गई थी     |   तमिलनाडु कांग्रेस चीफ बोले- DMK के साथ गठबंधन के लिए बातचीत जारी     |   पूर्ण चंद्र ग्रहण शुरू, चंद्रोदय होते ही भारत के कई हिस्सों में आएगा नजर     |  

मिचेल स्टार्क चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालेंगे

स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बिना उतरेगी जिन्होंने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है। वनडे विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को 15 सदस्यीय टीम में कई बदलाव करने पड़े चूंकि कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और हरफनमौला मिचेल मार्श चोटिल हैं जबकि मार्कस स्टोइनिस ने अचानक संन्यास ले लिया ।

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा,‘‘ हम मिच के फैसले का सम्मान करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर उसकी प्रतिबद्धता को लेकर उसका काफी सम्मान है ।’’

गॉल में पिछले सप्ताह टेस्ट मैच के आखिरी चरण में स्टार्क के बायें टखने में तकलीफ थी । वह श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज भी नहीं खेल सकेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि स्टार्क ने निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है और वह इस फैसले पर बयान नहीं देंगे ।

ये घटना ऑस्ट्रेलिया के लिये करारे झटके की तरह है चूंकि विश्व कप 2023 में उसकी खिताबी जीत में कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क की अहम भूमिका थी। कमिंस और मार्श की गैर मौजूदगी में स्मिथ टीम के कप्तान होंगे । तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस , सीन एबोट और बेन ड्वारशुइस को टीम में शामिल किया गया है ।