LSG vs MI: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया। एलएसजी के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की वजह से सूर्यकुमार यादव का जुझारू अर्धशतक बेकार चला गया। अंतिम तीन ओवरों में एलएसजी को 40 रनों की दरकार थी लेकिन आवेश खान और शार्दुल ठाकुर की किफायती गेंदबाजी की वजह से मुंबई इंडियंस लक्ष्य से 12 रन पीछे रह गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए, एलएसजी ने सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श के 31 गेंदों पर 60 रन और एडेन मार्करम के 38 गेंदों पर 53 रन की बदौलत आठ विकेट पर 203 का स्कोर बनाया। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हार्दिक ने शानदार गेंदबाजी की और 36 रन देकर पांच विकेट लिए। ये टी20 क्रिकेट में हार्दिक पांड्या ने पहली बार पांच विकेट लिए।
हार्दिक के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन ने 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ 16 रन देकर चार विकेट को पीछे छोड़ दिया है। पांड्या के असाधारण गेंदबाजी प्रदर्शन ने उन्हें टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। हार्दिक 30 विकेट लेकर अनिल कुंबले के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। नंबर वन पर शेन वार्न थे, जिन्होंने 57 विकेट झटके थे।
204 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए, लेकिन मुंबई इंडियंस पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी। शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान और दिग्वेश राठी ने एलएसजी के लिए एक-एक विकेट लिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा घुटने में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे।
LSG vs MI: सूर्या की पारी गई बेकार, मुंबई को मिली करारी हार!
You may also like
'दमदार वापसी चाहता था', पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन के बाद बोले हार्दिक पांड्या.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 भारत ने 101 रनों से जीता, पांड्या बने जीत के हीरो.
ऑस्ट्रेलिया टीम में पैट कमिंस की वापसी, तीसरे एशेज टेस्ट के लिए संभाली कमान.
IPL 2026: नीलामी में 350 क्रिकेटरों की लगेगी बोली, 1390 खिलाड़ियों ने कराया था पंजीकरण.