Breaking News

Quad वैश्विक चुनौतियों पर कार्रवाई करने में सक्षम मंच बनता जा रहा: अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो     |   कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया के कार्यकाल पर आखिरी फैसला संभव     |   दिल्ली में QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक जारी     |   लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा: दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस पलटी, 6 की मौत, 19 घायल     |   पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, 2 रुपये प्रति किलो रेट बढ़े     |  

IPL फाइनल में तीनों भारतीय सेना प्रमुखों को न्योता, कपिल देव ने BCCI के फैसले की सराहना की

भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में आमंत्रित करने के बीसीसीआई के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कदम पर गर्व है, क्योंकि इससे देश को एकजुट करने में मदद मिलेगी।

बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि उसने भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों सेना प्रमुखों को तीन जून को अहमदाबाद में होने वाले आईपीएल फाइनल के लिए आमंत्रित किया है। इस आयोजन के समापन समारोह में हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके "वीर प्रयासों" को सम्मान दिया जाएगा। 

कपिल देव ने बुधवार को कहा, "हमारे खेल समुदाय ने ये निर्णय लिया है। उन्हें हमारी सेना पर बहुत गर्व है। आईपीएल पर गर्व है क्योंकि उन्होंने सभी सेना प्रमुखों को आमंत्रित किया है। आइए हम सब एकजुट हों और उनका सम्मान करें। आइए हम सिर्फ एकता की बात न करें, बल्कि ताकत भी दिखाएं।"