Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

जेम्स एंडरसन ने की बड़ी घोषणा, इस दिन करेंगे क्रिकेट को अलविदा!

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से सन्यांस लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वह  इस समर में होने वाला पहला टेस्ट जो  लॉर्ड्स पर खेला जाएगा, वो उनके करियर का आखिरी मैच होगा।  बता दें कि एंडरसन ने साल 2003 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। उनका करियर तकरीबन 20 साल का रहा है। 

वेस्टइंडीज की टीम इसी साल इंग्लैंड का दौरा करेगी और तीन टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स में खेले जाएगा जो एंडरसन के करियर का आखिरी मैच होगा।

एंडरसन ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मैं आप सभी को ये बताना चाहता हूं कि इस समर में लॉर्ड्स मैदान पर जो टेस्ट मैच खेला जाएगा वो मेरा आखिरी टेस्ट होगा।"