Breaking News

यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी     |   ट्रंप, क्लिंटन और बिल गेट्स के साथ Jeffrey Epstein, 19 नई तस्वीरें जारी     |   दिल्ली: कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू होगा     |   महाराष्ट्र के बीड में मंजरसुम्बा घाट पर डीजल टैंकर में जबरदस्त धमाका हुआ     |  

भारत की टीम सबसे बेहतर, सेमीफाइनल में हार के बाद बोले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन

क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत से हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि टीम इंडिया ने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला और इसी वजह से उनकी जीत हुई।

विलियमसन ने कहा कि विराट कोहली ने ऐतिहासिक 50वां एकदिवसीय शतक बनाया और दूसरे बल्लेबाजों ने उनका साथ दिया। इससे टीम इंडिया को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद मिली। 

उन्होंने कहा कि ''रोहित शर्मा की टीम ने हमारा आक्रमण को ध्वस्त करते हुए चार विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद सेमीफाइनल का पलड़ा भारत के पक्ष में पूरी तरह से झुक गया। 

''हमने स्कोर तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन हम कामयाब नहीं हो सके। मिशेल ने शानदार 134 रन बनाए लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं थे।''