Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली पहुंची

भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ अपने दूसरे विश्व कप मुकाबले के लिए सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंची। भारत ने रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल कर अच्छी शुरुआत की।

टीम अपने स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना दिल्ली आई है। गिल चेन्नई में डॉक्टरों की देखरेख में बीमारी से उबर रहे हैं। गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाए थे। चूंकि सोमवार टीम के लिए सफर का दिन था, इसलिए कोई ट्रेनिंग सेशन नहीं रखा गया। पूरी टीम मंगलवार शाम को फ़िरोज़ शाह कोटला में नेट्स पर उतरेगी।

अफगानिस्तान धर्मशाला में बांग्लादेश से टूर्नामेंट का पहला मैच हार गया था। उसके खिलाड़ियों ने सोमवार शाम को नेट पर अभ्यास किया। दोनों टीमों के बीच विश्व कप मुकाबला 11 अक्टूबर को होगा।