Breaking News

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |   दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन     |   ईरान में पेट्रोल हुआ महंगा, ज्यादा खपत करने वालों के लिए बढ़ाई गई कीमत     |   मियामी में ऐमेजॉन कार्गो विमान हादसे की जांच तेज, 5 लोगों की हुई थी मौत     |   यूपी सरकार की तैयारी, ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे तक 30 मिनट में पहुंचेंगे     |  

हरियाणा में बड़ा हादसा, बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत, 15 घायल

हरियाणा के नूंह जिले में ताउरू के पास शुक्रवार देर रात चलती बस में आग लगने से करीब नौ लोगों की जलकर मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब के होशियारपुर और लुधियाना के रहने वाले थे। सभी मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी लोग आपस में सगे-संबंधी हैं। 

सदर ताउरू के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया, "दुर्घटना में छह महिलाएं और तीन पुरुष, कुल नौ लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।"

उन्होंने कहा, "आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। जांच जारी है।" इलाके के रहने वाले शख्स ने बताया कि कुछ लोगों ने बस में आग लगी देखी और वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा। उन लोगों ने पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को भी सूचित किया।