Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

भारतीय कप्तान अस्वस्थ शुभमन गिल को टीम से किया रिलीज

Shubman Gill:  भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले शुक्रवार को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया।

कोलकाता में पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय शुभमन गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘शुभमन गिल को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वे अपनी रिकवरी पर काम करेंगे।’’

शुभमन गिल टीम के साथ गुवाहाटी आए थे लेकिन उनकी गर्दन का दर्द पूरी तरह से कम नहीं हुआ। अब ये देखना बाकी है कि वे टेस्ट श्रृंखला के बाद एकदिवसीय श्रृंखला में खेल पाएंगे या नहीं।

भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने गुरुवार को कहा था, ‘‘हम नहीं चाहते कि खेल के दौरान उनकी परेशानी बढ़ जाए।’’

ईडन गार्डन्स में यादगार जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है।