उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की शानदार जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया के जरिए टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा, “पाकिस्तान पर शानदार विजय के लिए भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई! विजय का यह अभियान स्वर्णिम इतिहास की ओर निरंतर अग्रसर रहे, यही कामना है।”
सीएम योगी ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने अपने शानदार खेल से देशवासियों को गर्व का मौका दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों के लगातार सफलता की ओर बढ़ते रहने की कामना की। भारतीय हॉकी टीम की इस जीत को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। उत्तर प्रदेश सरकार भी राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने पर लगातार जोर दे रही है। राज्य के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी की ओर से खिलाड़ियों को दी गई बधाई इसी खेल भावना और भारतीय खिलाड़ियों के प्रति सम्मान को दर्शाती है।