Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

इस IPL में मिले भारत को 3 नए स्टार, वर्ल्डकप में कर सकते हैं धमाल

IPL 2024: आईपीएल 2024 में अब तक कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल से लोगों को प्रभावित किया है। लेकिन हम आपको तीन स्पेशल खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे। वैसे तो आईपीएल से अब तक कई ऐसे क्रिकेटर निकल चुके हैं जिन्होंने भारत के लिए कूब नाम कमाया है। तो वहीं अभी तक हुए इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं, जिनके लिए भारत के लिए खेलने का रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है। जिनमें अभिषेक शर्मा, रियान पराग और तेज गेंदबाज मयंक यादव शामिल हैं। 

अभिषेक शर्मा ने अब तक 4 मैचों में 271 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए, और चेन्नई के खिलाफ 37 रनों की  पारी ने सबको प्रभावित किया। दूसरा नाम रियान पराग  जोकि राजस्थान को दो मैच अपने दम पर जिता चुके हैं, लगातार ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। तीसरा नाम मयंक यादव जो सबकी जुबां पर ऐसा छाया हुआ है कि जाने का नाम ही नहीं ले रहा है। वह तेज तर्रार गेंदबाजी कर सभी को  लुभा रहे हैं। उन्होंने सबसे तेज गेंद 156.7 किमी प्रति घंट की रफ्तार से फेंकी थी।