Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

IPL 2025: नए कोच और कप्तान के साथ नई शुरुआत करना चाहेंगे पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के लिए नया हेड कोच और नया कप्तान एक नई सुबह की शुरुआत है। इस नई शुरुआत के दम पर पंजाब किंग्स 2025 में पुरानी यादों को भुलाकर बेहतर प्रदर्शन करने पर फोकस करेंगे।

टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने मंगलवार को मुलनपुर स्टेडियम में ट्रेनिंग सेशन में ब्रैड हैडिन के साथ खिलाड़ियों को गुर सिखाए। ब्रैड हैडिन पंजाब किंग्स के सहायक कोच हैं।

आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी, क्योंकि वह 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 18वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगे।