Breaking News

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रश्नावली की अधिसूचना जारी     |   गृह मंत्री अमित शाह बोले- झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ​​पतिराम मांझी ढेर     |   PM नरेंद्र मोदी ने डोडा हादसे पर दुख जताया, ‘हमने अपने बहादुर जवानों को खो दिया’     |   प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर राहुल नवीन आधिकारिक दौरे पर कोलकाता पहुंचे     |   शिक्षा मंत्रालय ने IIT कानपुर स्टूडेंट्स सुसाइड मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित की     |  

IPL 2025: KKR टीम ने मुकाबले से पहले कामाख्या मंदिर में लिया आशीर्वाद

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को होने वाले मैच से पहले गुवाहाटी के प्रतिष्ठित मां कामाख्या मंदिर में आशीर्वाद लिया। टीम ने पिछले साल भी आईपीएल 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद मंदिर का दौरा किया था।

कप्तान अजिंक्य रहाणे, उप-कप्तान वेंकटेश अय्यर, मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और केकेआर के सीईओ और प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर सभी आईपीएल में अपने पहले मैच से पहले सुबह मंदिर में मौजूद थे।

मौजूद बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ में वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया, रमनदीप सिंह और गेंदबाजी कोच भरत अरुण भी शामिल थे। कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार शाम को गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।