Breaking News

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, JMM ने EC को पत्र लिख जताई 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका     |   तमिलनाडु में वरिष्ठ IPS अधिकारियों का फेरबदल, टीएस अन्बू ADGP लॉ & ऑडर नियुक्त     |   JK: रोपवे रुकने से हवा में अटके 200 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया, रेस्क्यू जारी     |   भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तेलंगाना के कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली में कामराज लेन स्थित बंगला नंबर 6 आवंटित     |  

IPL 2025: CSK ने चोटिल वंश बेदी की जगह उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपरकिंग्स ने बाएं टखने में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से बाहर हुए वंश बेदी की जगह गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल को अपनी टीम में शामिल किया है। पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़ा कर सुर्खियां बटोरी थी।

यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी20 शतक है। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 47 टी20 मैचों में 1,162 रन बनाए हैं। वो इससे पहले 2023 सत्र में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। पटेल 30 लाख रुपये की अपनी आधार मूल्य पर चेन्नई की टीम से जुड़े।

चेन्नई सुपरकिंग्स 11 मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। टीम को अपने बचे हुए मुकाबलों में कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का सामना करना है।