Breaking News

BSF के जवानों ने पंजाब बॉर्डर से दो ड्रोन और एक पिस्तौल की बरामद     |   मदर डेयरी ने दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाए     |   पंजाब: जालंधर में कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली सहित 150 पर एफआईआर दर्ज     |   उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ के बाद अब गोंडा में होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास, शाम के समय हुई बरामद     |   जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की तरफ से जारी फायरिंग के बीच खेतों में कटाई में जुटे हैं सीमावर्ती गांवों के लोग     |  

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, संजू सैमसन को कप्तानी से हटाया

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। वहीं सीजन-18 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है, जहां टीम के कप्तान संजू सैमसन चोटिल हो गए हैं। इसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स का कप्तान भी बदल गया है।

ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

संजू सैमसन इन दिनों इंजरी से गुजर रहे हैं। जिसके चलते उनको पहले तीन मैचों से बाहर रहना पड़ेगा। संजू के बाहर होते ही फैंस के मन में सवाल उठा होगा कि आखिर कौन तीन मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेगा। जिसका जवाब भी खुद संजू सैमसन ने दे दिया। पहले तीन मैचों में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

संजू की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कमाल का रहा था। उनकी कप्तानी में टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी। इसके अलावा बल्लेबाजी में संजू सैमसन का भी प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। संजू ने आईपीएल 2024 में 153.47 के स्ट्राइक रेट से 531 रन बनाए थे। ऐसे में संजू का तीन मैच से बाहर रहना टीम के लिए कहीं न कहीं बड़ा झटका माना जा रहा है।