Breaking News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले - पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में संकल्प अभियान चलाया जाएगा     |   दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां     |   गांधीनगर: आज से गुजरात विधानसभा का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र शुरू     |   जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1,365 पहुंचा, 5,326 लोग अब भी लापता     |  

IPL 2024 शेड्यूल हुआ जारी, 22 मार्च को चेन्नई-आरसीबी के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL Season 17 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 17 (IPL17) के पहले चरण का शेड्यूल जारी हो गया है. सीजन 17 की शुरुआत 22 मार्च 2024 से होगी. वहीं, पहला चरण 07 अप्रैल 2024 तक चलेगा. 22 मार्च 2024 को पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (CSK Vs RCB) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. पहले ही मैच में क्रिकेट फैंस को विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. गौरतलब है कि आम चुनाव के मद्देनजर आईपीएल सीजन 17 को दो चरण में कराया जा सकता. अगले शेड्यूल की घोषणा आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद की जा सकती है.