Breaking News

कफ सिरप स्कैम: SIT जांच के बाद 12 मास्टरमाइंड की हुई पहचान, UP में रेड जारी     |   कोयला घोटाला आरोपी नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत     |   देवरिया प्लॉट आवंटन केस में लखनऊ पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया     |   गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार     |   गोवा के CM प्रमोद सावंत आज 11:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |  

विराट कोहली के आलोचकों को गावस्कर का मुंह तोड़ जवाब

विराट कोहली आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार लय में नजर आ रहे हैं, उन्होंने कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में 83 रनों की शानदार पारी भी खेली। लेकिन इसके बावजूद भी टीम हार गई, लेकिन विराट की स्ट्राइक रेट को लेकर हमेशा से ही सवाल  उठते आए हैं। दरअसल, उन्होंने 59 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। इसी पर क्रिकेट फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट के आलोचकों को करारा जवाब दिया और उनकी बोलती बंद कर दी। 

सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘आप ही बताओ को कोहली अकेले क्या करेंगे। किसी को उनका साथ देना चाहिए। यदि इस मैच में दूसरे छोर से उन्हें किसी साथी का साथ मिला होता तो वह 83 की जगह 120 रन की पारी खेलते। यह टीम गेम है. किसी अकेले का नहीं। उन्हें आज किसी का सपोर्ट नहीं मिला।’ आरसीबी की ओर से विराट के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज 40 का आंकड़ा नहीं छू सका।