Breaking News

देवरिया प्लॉट आवंटन केस में लखनऊ पुलिस ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया     |   गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत की गुहार     |   गोवा के CM प्रमोद सावंत आज 11:30 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस     |   दिल्ली बम विस्फोट मामले में एक और मुख्य आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार     |   UPSSSC ने PET-2025 का रिजल्ट किया जारी     |  

आईपीएल ऑक्शन 2024 की फाइनल लिस्ट हुई जारी, 333 प्लेयर्स हुए शॉर्टलिस्ट

आईपीएल ऑक्शन 2024 की फाइनल लिस्ट बीसीसीआई ने 11 दिसंबर को जारी की। आईपीएल के अगले सीजन के लिए 333 खिलाड़ी नीलामी के लिए शार्टलिस्ट हुए है, जिसमें 214 भारतीय, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं। नीलामी में ज्यादातर 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। इसमें 30 विदेशी प्लेयर्स के स्लॉट है, जिन्हें फ्रेंचाइजी खरीदती हुई नजर आ सकती है। इस बार नीलामी का आयोजन दुबई में किया जाएगा।

आईपीएल 2024 नीलामी के लिए कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 116 हैं। वहीं, 215 अनकैप्ड क्रिकेटर हैं। इनमें दो एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। दो करोड़ रुपये के सबसे उच्च बेस प्राइस में 23 खिलाड़ियों ने अपना नाम डाला है। वहीं, 1.5 करोड़ रुपये के ब्रैकेट में 13 क्रिकेटर हैं।