Breaking News

जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |   इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने पर जताई सहमति     |   महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया     |   भारत-ईयू व्यापार समझौता अंतिम चरण में, अगले कुछ दिनों में डील पूरी होने की संभावना- स्पेन के विदेश मंत्री     |   दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण केस में SC सख्त, अवैध निर्माण पर निगरानी को लेकर HC पर उठाए सवाल     |  

इंग्लैंड नहीं भूल पा रहा इंडिया से मिली हार

Test Cricket: इस साल की शुरुआत में पांच मैचों की टेस्ट  सीरीज खेली गई। जिसमें कि टीम इंडिया ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था। उस हार का सदमा इंग्लैंड खिलाड़ियों को हजम नहीं हुआ और अभी तक इंग्लैंड के खिलाड़ी उस हार को भूल नहीं पाए हैं। अब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन का मानना है कि उनकी टीम ने भारत में पांच टेस्ट मैच की सीरीज में अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन उन्हें रिजल्ट अनूकूल नहीं मिला। 

ओली रॉबिन्सन ने कहा, "हम सच में रिजल्ट को बदलने के काफी करीब थे। निश्चित तौर पर चौथे टेस्ट मैच में जो कैच मैंने छोड़ा, उससे हमें मदद मिल सकती थी, लेकिन हमारा मानना है कि हमने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसे देखते हुए 1-4 से हार का परिणाम अनुकूल नहीं लगता है। हमने वास्तव में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली और परिणाम 3-2 से हमारे पक्ष में हो सकता था, कौन जानता है।"