Breaking News

भारत ने पाइपलाइन समझौते के तहत बांग्लादेश को भेजी 5,000 टन डीजल की खेप     |   चंडीगढ़ में IDFC First बैंक में फिर घोटाला, करीब 116.84 करोड़ रुपए का गबन     |   US का आदेश, मिडिल-ईस्ट से वापस लौटें अमेरिकी राजूदत और उनके परिवार     |   तेल की कीमतों में गिरावट का बाजार पर असर, सेंसेक्स 650 अंक ऊपर, निफ्टी 200 अंक बढ़ा     |   मिडिल-ईस्ट संकट का भारत पर असर, गैस सप्लाई की वजह से मुंबई के 20% होटल बंद     |  

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 73 रन से हराया, चैपमैन और डेरिल मिशेल के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

न्यूजीलैंड ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे में पाकिस्तान को 73 रनों से हरा दिया है। मेजबान टीम की जीत में उसके दो बल्लेबाजों मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल का अहम योगदान रहा। चैपमैन ने शतक लगाया और मिशेल के साथ मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी की।

दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (199 रन) का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग और नाथन एस्टल (193 रन, 2001) के नाम था। 

चैपमैन और मिशेल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 50 ओवर में नौ विकेट पर 344 रनों तक पहुंचा। चैपमैन ने 132 रन बनाए जबकि मिशेल ने 76 रनों की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 45वें ओवर में 271 रनों पर सिमट गई। बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच दो अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जाएगा।