Breaking News

वाराणसी: महिला दिवस पर विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को मिला VIP ट्रीटमेंट     |   IND vs NZ: टीम इंडिया का बड़ा फैसला, फाइनल में नहीं होगा कोई बदलाव     |   मौलाना की टिप्पणी के बाद UP के कई जिलों में लोगों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस मुख्यालय हुआ अलर्ट     |   बिहार: निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ली, एक्टिव पॉलिटिक्स में हुई एंट्री     |   रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला, हुए जख्मी     |  

Champions Trophy 2025 Schedule: चैम्पियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल जारी, जानें यहां...

पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा। इसमें भारत अपने मैच किसी दूसरे देश में खेलेगा। 

पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 फरवरी को कराची में होगा। भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा। फाइनल के लिए 1 रिजर्व डे भी रखा गया है। 

टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है...
ग्रुप-A : पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश  
ग्रुप-B : दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। शीर्ष-8 टीमों को ही यह टूर्नामेंट खेलना था।