Breaking News

राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश     |   नागपुर: गोधनी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती     |   UP: ‘देश की संस्थाओं को अपमानित करना गलत’, सीएम योगी का राहुल गांधी पर पलटवार     |   साइबर टेररिज्म केस 2025: NIA की तेलंगाना के पेड्डापल्ली में कई जगहों पर छापेमारी     |   झारखंड सरकार ने पेपरलीक मामले में SC का नोटिस स्वीकारा, दाखिल करेगी जवाब     |  

अभी उनकी जरूरत खिलाड़ी के रूप में है, अजित अगरकर ने बताई बुमराह को टेस्ट कप्तानी ना देने की वजह

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने शनिवार को बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के सभी मैच में उपलब्ध नहीं होंगे। अगरकर ने कहा कि बुमराह लगातार विकेट लेने के कारण भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी के रूप में ज्यादा उपयोगी हैं। ये फैसला इस दिग्गज के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है। गिल के अलावा बुमराह भी कप्तानी के मजबूत दावेदार थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने पंजाब के 25 साल के बल्लेबाज को कप्तानी सौंपने का फैसला किया।

अजित अगरकर ने बताया, "फिजियो और डॉक्टर ने हमें बताया कि वे सभी पांच टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। देखते हैं क्या होता है। अगर वे तीन-चार मैच में भी खेलें तो जिता सकते हैं। आपने आईपीएल में उनका प्रदर्शन देखा। हमें खुशी है कि वे टीम का हिस्सा हैं।" 

आगे उन्होंने बताया, “उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी की। वे उप-कप्तान थे। लेकिन वे सभी मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। हमें लगता है कि खिलाड़ी के रूप में उनकी ज्यादा जरूरत है। खेलने के साथ-साथ कप्तानी और 15-16 खिलाड़ियों को संभालने पर काफी दबाव होता है। इससे ध्यान भटकता है। हमें खिलाड़ी के रूप में उनकी जरूरत है। वे इस बात को जानते हैं और उन्हें ये मंजूर है।”