Breaking News

कर्नाटक के गवर्नर ने कल असेंबली को संबोधित करने से मना किया, वजह अभी साफ नहीं     |   नोएडा इंजीनियर मौत: आरोपी बिल्डर अभय को फिर से न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   अमेरिकी दूत कल रूस जाएंगे, पुतिन से होगी मीटिंग     |   उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के आधिकारिक आवास ‘राज भवन’ का नाम बदलकर अब ‘जन भवन’ रखा गया     |   जनसंख्या असंतुलन और सांप्रदायिक तनाव पर सख्ती, राजस्थान में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लाने का कैबिनेट फैसला     |  

Ind vs Eng: लॉर्ड्स में बुमराह ने झटके पांच विकेट, इस मामले में तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पांच विकेट चटकाए। बुमराह ने लीड्स टेस्ट के बाद अब लॉर्ड्स टेस्ट में भी पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही बुमराह विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा 13 बार फाइव विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव के 66 मैचों में 12 पांच विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यही नहीं बुमराह ने अपने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा बार पांच विकेट ले लिए हैं। 

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां फाइव विकेट हॉल लिया है. ये किसी भी टीम के खिलाफ उनका बेस्ट है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह का सपना भी पूरा गया। बता दें बुमराह ने लॉर्ड्स में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। अब बुमराह का नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर छपेगा जो कि हर खिलाड़ी का सपना होता है।