Breaking News

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया     |   भारत ने छठी बार जीता U19 वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से दी शिकस्त     |   हरसौर में नागौर पुलिस की ओर से जब्त 10 टन विस्फोटक मामले की जांच NIA को सौंपी गई     |   दिल्ली: सफदरजंग के पास NDMC गोदाम में आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं     |   ओडिशा में 1.1 करोड़ इनामी माओवादी दंपती समेत 17 अन्य विद्रोहियों ने सरेंडर किया     |  

इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका, स्टोक्स वर्ल्डकप से बाहर

टी20 वर्ल्डकप 2024 की शुरुआत 1 जून से होने वाली है। इस मेगा इवेंट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि एक बड़ी खबर आई है कि धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने टी20 विश्व कप खेलने से मना कर दिया है। 

बेन स्टोक्स ने क्यों किया इनकार
बता दें कि बेन स्टोक्स ने कहा कि  मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में एक ऑलराउंडर के रूप में पूरी भूमिका निभाने के लिए अपनी गेंदबाजी फिटनेस को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। आईपीएल और वर्ल्ड कप से खेलने से मना करना उम्मीद से एक बलिदान होगा जो मुझे भविष्य में ऑलराउंड खिलाड़ी बनने में मदद करेगा। जो मैं बनना चाहता हूं।