Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

अर्शदीप सिंह की रैंकिंग में बड़ी छलांग, रोहित शर्मा को हुआ नुकसान, गिल और कोहली बरकरार

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शानदार सुधार किया है, नई रैंकिंग में वह गेंदबाजों की सूची में 12 स्थान ऊपर चढ़कर अक्षर पटेल के साथ संयुक्त रूप से 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में अर्शदीप ने अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया। वहीं, सीरीज में केवल एक मुकाबला खेलने वाले भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को आठ स्थान का नुकसान हुआ है और वह 15वें पायदान पर आ गए हैं। गेंदबाजों की शीर्ष 10 रैंकिंग में फिलहाल कोई भी भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया है।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले स्थान पर कायम हैं। विराट कोहली भी तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके रोहित शर्मा एक स्थान नीचे खिसककर पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतकीय पारी का बड़ा फायदा मिला है। वह 34 स्थान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बेंटन ने एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में 99 गेंदों पर 121 रन बनाकर इंग्लैंड को सीरीज में वापसी कराई थी। उनकी इस पारी की बदौलत इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इसके साथ ही बेंटन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ वनडे रैंकिंग भी हासिल की। इंग्लैंड के अब चार बल्लेबाज शीर्ष 13 में शामिल हैं।

इंग्लैंड के बेन डकेट को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 68 गेंदों पर 62 रन बनाए थे। वहीं, हैरी ब्रूक चार पायदान फिसलकर 12वें स्थान पर आ गए हैं।

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग को भी भारत के खिलाफ सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी का फायदा मिला है। माउंट मोनगानुई में चौथे वनडे के दौरान 108 गेंदों पर 125 रन बनाने वाले यंग 15 स्थान की बढ़त के साथ 30वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर हराकर वनडे क्रिकेट में सात साल से चले आ रहे उसके अजेय अभियान को समाप्त कर दिया।