Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम से विंडफॉल टैक्स किया जीरो, देश की इन कंपनियों को होगा फायदा

Delhi: सरकार ने 18 सितंबर से घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स कर को घटाकर 'शून्य' प्रति टन कर दिया है। स्पेशल एडीशनल एक्साइस ड्यूटी (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है और दो हफ्ते में औसत तेल की कीमतों के आधार पर पाक्षिक रूप से अधिसूचित किया जाता है।

इस तरह का आखिरी संशोधन 31 अगस्त से प्रभावी हुआ था जब कच्चे पेट्रोलियम पर विंडफॉल टैक्स 1,850 रुपये प्रति टन तय किया गया था। डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को 'शून्य' पर बरकरार रखा गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में मंगलवार को कहा गया कि नई दरें 18 सितंबर से प्रभावी हैं।

भारत ने पहली बार एक जुलाई, 2022 को विंडफॉल फायदे पर कर लगाया और उन देशों में शामिल हो गया जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाते हैं। सरकार के इस कदम से देश में क्रूड ऑयल का एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को काफी फायदा होगा।