Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

पेटीएम ने पहली बार मुनाफा कमाया, अप्रैल-जून तिमाही में 122.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Delhi: ऑनलाइन भुगतान मंच पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 122.5 करोड़ रुपये का अपना पहला एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी को एक साल पहले की समान तिमाही में 840 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून, 2025 की तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना दी।

इस तिमाही में कंपनी का एकीकृत परिचालन राजस्व लगभग 28 प्रतिशत बढ़कर 1,917.5 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-जून, 2024 की तिमाही में इसका राजस्व 1,501.6 करोड़ रुपये रहा था।