Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

PM मोदी ने फिजी के समकक्ष राबुका के साथ की वार्ता, सात समझौतों पर भी हुए हस्ताक्षर

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को फिजी के प्रधानमंत्री सितवेनी लिगामामादा राबुका के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। दोनों नेताओं की बातचीत के बाद भारत और फिजी ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन फिजी के लिए खतरा है, हम आपदा से निपटने में उसकी मदद करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत और फिजी भले ही दूर हों, लेकिन दोनों देशों की आकांक्षाएं समान हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और फिजी ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने का निर्णय लिया है साथ ही रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया है। राबुका रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। फ़िजी के नेता के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।