Breaking News

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |   कल शाम 4 बजे जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट     |   I-PAC रेड केस: SC में बंगाल सरकार का पक्ष- ‘ED को जांच का मौलिक अधिकार नहीं’     |   ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |  

ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया, ईरानी सरकारी टीवी चैनल ने जारी किया बयान

US Iran Conflict: ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक ‘अलर्ट’ जारी कर कहा कि ‘‘ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक इस्लामाबाद नहीं गया है।’’ यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के साथ संभावित वार्ता को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। स्क्रीन पर जारी यह ‘अलर्ट’ ईरान की धर्मतांत्रिक व्यवस्था के भीतर संभवतः जारी उस आंतरिक बहस को दर्शाता है जिसमें वह सप्ताहांत में अमेरिकी नौसेना द्वारा एक ईरानी कंटेनर पोत पर कब्जा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर विचार कर रहा है।

ईरान की धर्म आधारित व्यवस्था में कट्टरपंथी नेता सरकारी टेलीविजन को लंबे समय से नियंत्रित करते रहे हैं। अब तक किसी अधिकारी ने यह स्वीकार नहीं किया है कि कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद जाएगा।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में संभावित वार्ता के लिए अधिकारियों ने पहले से तैयारी कर ली है। यदि युद्धविराम के लिए दूसरे दौर की वार्ता होती है तो अमेरिका के उप-राष्ट्रपति जे डी वेंस के इन वार्ताओं के लिए अमेरिकी दल का नेतृत्व करने की संभावना है।

ईरान ने अभी यह नहीं बताया है कि उसके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा। पिछली बार ईरानी पक्ष का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने किया था।