Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

देश भर में जीएसटी की नई दरें लागू, बचत और खपत बढ़ने से तेज विकास की उम्मीद

New Delhi: नई जीएसटी दरें सोमवार से लागू हो गईं। इसके साथ ही देश भर के व्यापारियों और उपभोक्ताओं में सुकून की लहर दौड़ गई है। दरों में कटौती त्योहारी मौसम की शुरुआत के साथ हुई है। कम दरें दैनिक जरूरत के सामानों से लेकर ऑटोमोबाइल तक सभी सामानों पर लागू हैं। चंडीगढ़ में सोमवार को ऑटोमोबाइल डीलरों के यहां भारी संख्या में ग्राहक पहुंचे। वे कीमत में कटौती का फायदा उठाना चाहते थे।

ऑटोमोबाइल डीलरशिप के सेल्स एग्जेक्यूटिव्स ने बताया कि कई ग्राहकों ने पितृ पक्ष के दौरान खरीदारी टाल दी थी। पितृ पक्ष खत्म होने और नई जीएसटी दरें लागू होते ही वे शोरूम पहुंचे, जिससे अच्छा कारोबार हुआ। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी डीलरों के यहां भारी संख्या में ग्राहक पहुंचे।

तमिलनाडु के चेन्नई में ऑटोमोबाइल डीलरों को भी त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसकी वजह जीएसटी दरों में कटौती होगी। हरियाणा के करनाल में कई लोग इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में पूछताछ करने और फ्रिज, एसी और टीवी जैसे सामान खरीदने पहुंचे। ग्राहकों और व्यापारियों, दोनों ने कहा कि नई दरों से अच्छी-खासी बचत होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

तमिलनाडु के करूर में फार्मासिस्टों ने कुछ दवाओं पर जीएसटी की दरें 18 और 12 प्रतिशत से घटाकर पांच फीसदी करने का स्वागत किया। उन्होंने सरकार से दूसरी दवाओं पर ये दरें लागू करने की अपील की है।  सरकार को उम्मीद है कि नई जीएसटी दरों से बचत और खपत दोनों बढ़ेगी। इससे आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होगी।