Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

मारुति सुजुकी ने बेची तीन करोड़ से ज्यादा कारें, जानें लोगों की पसंदीदा कार

Delhi: मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ इकाइयों की संचयी बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने 28 साल दो महीने में पहली बार एक करोड़ संचयी बिक्री का आंकड़ा पार किया था।

फिर एक करोड़ इकाइयां सात साल पांच महीने में बेची गईं। इसमें कहा गया कि घरेलू बाजार में इसके बाद एक करोड़ इकाइयां छह साल चार महीने के रिकॉर्ड समय में बेची गईं। भारत में बेची गई तीन करोड़ इकाइयों में से ऑल्टो सबसे लोकप्रिय मॉडल बनकर उभरी जिसकी 47 लाख से अधिक इकाइयां बिकीं।

इसके बाद 34 लाख इकाइयों के साथ वैगन आर दूसरे स्थान और 32 लाख से अधिक इकाइयों के साथ स्विफ्ट तीसरे स्थान पर रही। वाहन विनिर्माता ने बताया कि कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा और फ्रोंक्स भी कंपनी के खंड में सबसे अधिक बिकने वाले शीर्ष दस वाहनों में शामिल हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ‘‘प्रति 1,000 व्यक्तियों पर लगभग 33 वाहनों की कार उपलब्धता के साथ, हम जानते हैं कि हमारी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अधिक से अधिक लोगों तक परिवहन का आनंद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। मारुति सुजुकी ने 14 दिसंबर 1983 को अपने पहले ग्राहक को मारुति 800 की आपूर्ति की थी। ये वर्तमान में 19 मॉडल में 170 से अधिक संस्करण पेश करती है।