Breaking News

हमास ने गाजा सीजफायर को लेकर ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के प्रतिनिधियों संग चर्चा की     |   कटक हॉस्पिटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने फैक्ट फाइंडिंग टीम का किया गठन     |   ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए 3 टैंकर्स को छोड़ने की मांग की: रॉयटर्स     |   बंगाल के लगभग 50 फीसदी विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज: ADR     |   बंगाल सीएम ममता बनर्जी LPG संकट को लेकर कोलकाता में प्रदर्शन में शामिल होंगी     |  

महंगाई के आंकड़ों से पहले बाजार सतर्क, सेंसेक्स 236 अंक टूटा

खुदरा महंगाई के आधिकारिक आंकड़ों की घोषणा से पहले निवेशकों के सतर्क रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और एचयूएल में भारी बिकवाली की वजह से इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 236 अंक टूटकर 81,289 पर जबकि एनएसई निफ्टी 93 अंक गिरकर 24,548 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक से एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और लार्सन एंड टुब्रो सबसे ज्यादा गिरे जबकि टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस और अ़डाणी पोर्ट्स सबसे ज्यााज चढे। मीडिया, एफएमसीजी, तेल और गैस, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, वित्तीय सेवाओं और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जबकि आईटी और टेलीकॉम शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट, सियोल का कोस्पी और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग बढत के साथ जबकि इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार बढत के साथ कारोबार कर रहे थे। वॉल स्ट्रीट बुधवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,012 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।