Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ में 'काफी भारी' बढ़ोतरी करूंगा, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है और उन्होंने ऐलान किया कि वे अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ "काफी" बढ़ा देंगे।

सीएनबीसी स्क्वॉक बॉक्स को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, "भारत के बारे में लोग जो कहना पसंद नहीं करते, वो ये है कि भारत सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश है। उनका टैरिफ किसी भी देश से ज्यादा है। हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है, क्योंकि वे हमारे साथ काफी व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते। इसलिए हमने 25% (टैरिफ) पर समझौता किया, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा, क्योंकि वे रूसी तेल खरीद रहे हैं।"