Breaking News

दिल्ली में CJP प्रदर्शन को लेकर अब तक कुल 10 FIR दर्ज     |   आज कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी बीजेपी, राहुल के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी     |   लगातार बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोकी गई     |   यूपी भाजपा आज प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बूथ सम्मेलन आयोजित करेगी     |   सिक्किम लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ, 5 फंसे लोगों को बचाने की कोशिश जारी     |  

Gold Silver Price: सोना 400 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये पर, चांदी की कीमतें स्थिर

Gold Silver Price: स्टॉकिस्ट की सतत लिवाली और कमजोर रुपये के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय बाजार विशेषज्ञों ने ये जानकारी दी है।

99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार को 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी की कीमतें 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) पर अपरिवर्तित रहीं। कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में गिरावट के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से खरीदारी बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 1.35 प्रतिशत घटकर 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 88.19 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रुख के साथ कारोबार कर रही थी। विश्लेषकों ने कहा कि रुपये में कमजोरी से दूसरी मुद्रा धारकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे वैश्विक कीमतों में गिरावट का असर कम हो गया।