Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

सोना 200 रुपये गिरकर 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी भी 500 रुपये घटी

Delhi: विदेशी बाजारों में कमजोर मांग के बीच स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरकर 98,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 

वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 500 रुपए की गिरावट के साथ 98,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।