Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर ईरान का बयान- हमारी तरफ से सीजफायर की गुजारिश नहीं हुई     |   ईरान की नई सरकार ने सीजफायर की गुजारिश की: डोनाल्ड ट्रंप का दावा     |   ऊर्जा संकट के बीच रूस दुनिया को सुरक्षित और टिकाऊ रास्ता दे सकता है: पुतिन     |   उत्तरी पेरू में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया     |   ईरान के विदेश मंत्री बोले- US और इजरायल के साथ कम से कम छह महीने तक लड़ने को तैयार     |  

कोलकाता में ED की रेड, बिल्डर सोना पप्पू पर फ्लैट घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कोलकाता में रियल एस्टेट डेवलपर सोना पप्पू के आवास पर छापेमारी शुरू कर दी है. ये कार्रवाई फ्लैट देने के नाम पर ग्राहकों से जमा किए गए पैसों की हेराफेरी और गबन के आरोपों के तहत की जा रही है. जांच ईडी की टीम सोना पप्पू के निवास के साथ-साथ कोलकाता स्थित उनसे जुड़ी एक अन्य कंपनी के ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है. ईडी को संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और ग्राहकों के धन को व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल करने के इनपुट मिले थे. इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत जुटाना और हेराफेरी किए गए धन के स्रोत का पता लगाना है.

बिल्डर सोना पप्पू पर आरोप है कि उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में फ्लैट देने का वादा कर आम लोगों से मोटी रकम वसूली थी. ग्राहकों का दावा है कि लंबे वक्त के बाद भी उन्हें न तो फ्लैट मिले और न ही उनका पैसा वापस किया गया. ईडी अब इन प्रोजेक्ट्स से जुड़े बैंक खातों और निवेश के दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि ये पता चल सके कि पैसा कहां भेजा गया. सोना पप्पू के घर के अलावा कोलकाता में उनसे जुड़ी एक अन्य कंपनी पर भी छापेमारी की जा रही है. ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घोटाले में कुछ अन्य बड़े नाम या फर्जी कंपनियां भी शामिल हैं. फिलहाल छापेमारी जारी है और जांच एजेंसी ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.