Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CRPF के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को बधाई दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने कृष्णा नदी जल बंटवारे मामले में सुनवाई सितंबर तक टाली     |   ‘20 जुलाई की कार्रवाई पर पहले गृह मंत्री जवाब दें, तभी सदन चलेगा’, बोलीं डिंपल यादव     |   ‘BJP ने पूरे एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद किया’, पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा     |   अखिलेश यादव-केसी वेणुगोपाल से मिले लोकसभा स्पीकर, संसद गतिरोध खत्म करने पर की बात     |  

कच्चे तेल की कीमतों में 5% से ज्यादा गिरावट, ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर के करीब, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद

आज सोमवार को हफ्ते के पहले दिन कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. अमेरिका और ईरान के बीच फिर से कूटनीतिक वार्ता शुरू होने के बाद अब मिडिल ईस्ट में एनर्जी सप्लाई में रुकावट का डर कम होता दिख रहा है. यही वजह है कि ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत ट्रेडिंग के शुरुआती कुछ मिनटों में ही 5% ​​से ज्यादा गिर गई. इसके बाद कुछ समय के लिए यह 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई और फिर 92 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई. यूरोप में भी नैचुरल गैस की कीमतों में गिरावट आई. बीते लगातार 13 दिनों तक ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद शुक्रवार को अमेरिका पीछे हो गया. ईरान की सेना ने भी कहा कि उसने फिलहाल अपनी जवाबी कार्रवाई रोक दी है. 

संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप बातचीत को थोड़ा स्पेस दे रहे हैं. अगर कोई कूटनीतिक रास्ता निकलता है, तो वह इसके पक्ष में हैं. इसी वजह से अमेरिका ने फिलहाल हमलों पर अस्थायी रोक लगा रखा है. इस बार कतर और ओमान की मध्यस्थता में यह शांति वार्ता शुरू हुई है. इसके चलते उम्मीद है कि होर्मुज से तेल की शिपिंग और सप्लाई सामान्य हो सकेगी.

आज ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 4.89% गिरकर 91.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. इसी तरह से अमेरिकी बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI Crude) भी लगभग 5.5% फिसलकर 84.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. पिछले हफ्ते गुरुवार (23 जुलाई) को अमेरिकी हमलों के चलते तेल की कीमतें 100.69 डॉलर के पार निकल गई थीं, लेकिन अब कुछ राहत है. रेटिंग एजेंसी ICRA जैसे दूसरे मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगर ब्रेंट क्रूड इसी तरह से 90-92 डॉलर के आसपास स्थिर रहता है, तो हो सकता है कि सरकारी तेल कंपनियां आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-5 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट कर दे.